मेरी नानी मेरा संसार, लेखक: आजाद क्रिस कुमार

 





नानी के घर जब जाता था मैं,
 उस घर को खूब भाता था मैं।

न जाने क्यों सबसे लड़ जाता था मैं,
 खुद से भी बड़े से झगड़ जाता था मैं।

फिर भी थोड़ा सा न डरता था मैं,

क्योंकि मुझको पता था कि मेरे पास मेरी नानी हैं,
 चाहे कोई भी आ जाए, कुछ होने न देंगी, 
इन आँखों को कभी रोने न देंगी।

फिर भी एक ऐसा भी दिन आया, 
जब ये आँखें रो रही थीं और वह सो गई थीं।