तुम्हारे शहर में मैं आता हूँ हर रोज़,
तनिक भी न भाता है मुझे किसी रोज़।
न जाने क्यों तुम छोड़ जाते हो अपना गाँव?
वह नीम का पेड़ और पीपल का छाँव,
वह खेत-खलिहान और खेल का मैदान,
वह मेड़ की पगडंडी और मित्रों की संगति ,
वह हरे-भरे फसल और उनसे टकराती वह हवाएँ,
क्या तुम्हारा मन नहीं करता कि लौट जाएँ अपने गाँव?
माँ के आँचल में और पिता के पास,
फिर से उन खेत-खलिहानों में और खेल के मैदानों में,
फिर से उन मेड़ों के पगडंडी पे और मित्रों के संग ,
फिर से उन लहराती फसलों में और उनसे टकराती उन हवाओं में,
क्या तुम्हारा मन नहीं करता कि लौट जाएँ अपने गाँव?
रचयिता: आज़ाद क्रिश कुमार